अमेरिका-इसलाइयल और ईरान के बीच 39 दिन तक चले युद्ध के बाद सीजफायर का ऐलान कर दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते के लिए द्विपक्षीय सीजफायर का ऐलान किया, जिसके साथ ही ईरान ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मूज’ खोलने के लिए राजी हो गया. इसको लेकर अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया है.
उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका से बड़ा सवाल किया है जो चर्चा का विषय बन रहा है. उन्होंने अमेरिका से पूछा है कि जो स्ट्रेट ऑफ होर्मूज युद्ध से पहले सभी के लिए खुला हुआ था, वॉर के बीच उसे बंद करवाया और अब समझौता कर सीजफायर के साथ उसे दोबारा खुलवा दिया. ऐसा कर के अमेरिका ने क्या हासिल कर लिया?
So the ceasefire allows a strait to reopen, a strait that was open & freely available to everyone to use before the war started. What exactly did this 39 day war achieve for the US? #UnjustWar
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) April 8, 2026
‘ईरान-अमेरिका युद्ध अन्यायपूर्ण’
उमर अब्दुल्ला ने एक्स पोस्ट में लिखा, “युद्धविराम से एक स्ट्रेट फिर से खुल गया, एक ऐसा स्ट्रेट जो युद्ध शुरू होने से पहले भी सभी के लिए खुला हुआ था और कोई भी उसका इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र था. इस 39 दिन के युद्ध से अमेरिका को आखिर क्या हासिल हुआ?” इतना ही नहीं, सीएम अब्दुल्ला ने इसे एक ‘अन्यायपूर्ण युद्ध’ करार दिया है.
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद की निर्धारित की हुई समय-सीमा खत्म होने से करीब 90 मिनट पहले ही ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान कर दिया. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की थी. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उनसे अनुरोध किया था कि ईरान के खिलाफ होने वाली विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं लेकिन शर्त यह थी कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो.