Skip to content

15 करोड़ का मुआवजा..पहले हेलिकॉप्टर और अब थाईलैंड! नोएडा एयरपोर्ट से बदली किसान की किस्मत

किसकी किस्मत कब कहां पलट जाए ये कोई नहीं जानता. अकसर लोग अपनी जमीन किसी मुसीबत में फंसने के बाद बेचते हैं लेकिन एक किसान जिसने कभी एक जमीन खरीदी थी वो बेचने के बाद उसकी जिंदगी का काया कल्प हो गया. जी हां, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक किसान के साथ सच में ऐसा हुआ है. 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद उसे करीब 15 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला. इस अचानक आई दौलत ने उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी. रिपोर्ट के मुताबिक, किसान ने हेलिकॉप्टर खरीद लिया और अब थाईलैंड यात्रा की योजना बना रहा है.

एयरपोर्ट प्रोजेक्ट ने बदली गांवों की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को लॉन्च किए गए इस एयरपोर्ट प्रोजेक्ट ने आसपास के गांवों में आर्थिक बदलाव की नई कहानी लिख दी है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पहले जहां आय के सीमित साधन थे, वहीं अब बड़े अवसर सामने आने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुआवजे की रकम ने उनकी वर्षों पुरानी इच्छाओं को पूरा करने का मौका दिया है. कई परिवारों ने अपने जीवन स्तर में अचानक बड़ा बदलाव महसूस किया है.

छोटे कारोबार को भी मिला बड़ा सहारा

एयरपोर्ट निर्माण के दौरान आसपास के गांवों में छोटे व्यवसायों को भी तेजी से बढ़ावा मिला. बनवारी बास के 26 वर्षीय शिवम प्रजापति ने बताया कि मुआवजे के पैसे से लोगों की जीवनशैली रातोंरात बदल गई. वहीं एक 56 वर्षीय ग्रामीण ने अपने घर में छह कमरे बनाकर मजदूरों को किराए पर देना शुरू किया, जिससे अच्छी आय हुई. हालांकि निर्माण पूरा होने के बाद अब यह आय घट गई है और कमरे खाली पड़े हैं.

अचानक आई समृद्धि, नई चुनौती भी बनी

किशोरपुर गांव के अजय बेनीवाल ने छोटे से काम को स्थिर आय में बदलते हुए करीब 60 हजार रुपये महीने कमाने शुरू किए. उनकी सेवा मजदूरों की जरूरतों से जुड़ी है, जिससे उन्हें निरंतर आमदनी मिली. हालांकि सोशल मीडिया पर इस किसान द्वारा हेलिकॉप्टर खरीदने को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे प्रतिष्ठा का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ इसे फिजूलखर्ची बता रहे हैं. साफ है कि इस प्रोजेक्ट ने आर्थिक ताकत दी है, लेकिन इस अचानक मिली समृद्धि को संभालना भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *