दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे पर (शनिवार 14 मार्च) को भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. इस बीच बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 30 से 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
इस बीच बस के इमरजेंसी डोर और खिड़कियों से यात्रियों को निकाला गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस नासिक से नेपाल की तरफ जा रही थी. इस हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. तुरंत लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया गया. बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया. पुलिस ने बस चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है.
साथ ही मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पुलिस चश्मदीदों से बात करने की भी कोशिश कर रही है. प्रथम दृष्टया यह हादसा बस के अनियंत्रित होकर टकराने से प्रतीत हो रहा है. हलांकि पुलिस इसमें अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने बस से घायलों को निकाल कर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा दिया है. यह पूरी घटना पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता की बताई जा रही है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना होते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए.
हादसे में वाहनों के उड़े परखच्चे
यह हादसा इतना भयानक था की बस और ट्रक के टकराकर परखच्चे उड़ गए हैं. इसका मलबा दूर-दूर तक सड़क पर फैल गया. बताया जा रहा है कि इस बस में लगभग 50 से ज्यादा यात्री सवार थे.