बिहार में एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों और अफवाहों के बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा है कि सरकार कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आपूर्ति को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं. चौधरी ने कहा कि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है.
एलपीजी संकट और सरकार की तैयारी
देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बाद लोगों की भीड़ गैस एजेंसियों पर बढ़ती देखी जा रही है. बिहार में भी कई जगहों पर लोग जल्दबाजी में सिलेंडर भरवाते नजर आए, जिससे हालात को लेकर चिंता बढ़ गई. इस स्थिति का असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर भी देखने को मिल रहा है.
#WATCH | Patna | On reports of commercial LPG cylinder shortage, Bihar Deputy Chief Minister Samrat Choudhary says, “The central government has issued clear guidelines on this and ordered an increase of 10%. If someone is caught black marketing, they will be subjected to strict… pic.twitter.com/E9ED6MTrsl
— ANI (@ANI) March 11, 2026
केंद्र सरकार के निर्देश और बढ़ाया गया उत्पादन
स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ECA) के तहत आदेश जारी कर घरेलू उपयोग के लिए गैस आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का फैसला किया है. इसके साथ ही तेल कंपनियों को कुकिंग गैस का उत्पादन अधिकतम करने का निर्देश दिया गया है. सरकारी अधिकारियों के अनुसार भारतीय रिफाइनरियों ने एलपीजी का घरेलू उत्पादन लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है ताकि आपूर्ति बाधित न हो. सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत ने वैकल्पिक मार्गों से एलपीजी और एलएनजी की अतिरिक्त सप्लाई की व्यवस्था भी कर ली है, जो जल्द ही देश में पहुंचने की संभावना है.
वैकल्पिक सप्लाई और राजनीतिक बयान
वहीं राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर आरजेडी के दावे पर एएनआई को बयान देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, ‘लालू यादव का परिवार 2005 से लगातार हार रहा है और उन्हें हारने की आदत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जो लोग दिन में सपने देखना चाहते हैं उन्हें देखने दीजिए, इससे दिक्कत क्या है.’