Skip to content

Madhubani News: मधुबनी में मुखिया से गुहार लगाने पहुंची महिला को खंबे से बांधकर से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

बिहार के मधुबनी जिले में न्याय की गुहार लगाने आई 40 साल की महिला के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है. महिला अपनी फ़रियाद लेकर मुखिया के घर पहुंची थी, जहां बातचीत के दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसकी खंबे से बाँधकर बेरहमी से पिटाई की गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

खबर के मुताबिक घोघरडीहा थाना क्षेत्र के अमही गांव के निवासी मो. सहासुद्दीन की पत्नी रौशन खातून 25 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे अपनी फरियाद लेकर स्थानीय मुखिया कुमारी देवी के घर गई थी. जिसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. झगड़े के बाद मुखिया ने अपने परिजनों को बुला लिया, जिन्होंने रौशन ख़ातून से मारपीट शुरू कर दी.

महिला को खंबे से बाँधकर पिटाई

परिजनों ने पीड़िता को दरवाजे पर के सामने ही खंभे से बांध और उसकी बेरहमी से पिटाई की. जिससे महिला को कई चोटें आईं. बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना देकर रौशन ख़ातून को थाना भेज दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत के बाद उमहिला को छोड़ दिया. इधर, गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

इलाज के दौरान महिला की मौत

पीड़िता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें मुखिया के परिजन उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई. 

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुखिया कुमारी देवी के बेटे मगनू सिंह को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले पर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि घोघरडीहा थाने में 28 फरवरी को ही मुखिया समेत 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. 

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मगनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच की जा रही है. पीड़ित परिवार ने सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस मामले में पुलिस पर घायल महिला को तुरंत अस्पताल भेजने के बजाय घंटों थाने में बिठाए रखा गया ऐसी लापरवाही भी सामने आ रही है. 

Noida News: नोएडा में सट्टेबाजी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, T20 वर्ल्ड कप मैचों पर लग रहा था दांव, 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *