पटना, 8 मई 2026: परिवारवाद और विवादों के आरोपों से घिरी बिहार की नई मंत्रिमंडल ने आज से विधिवत कामकाज शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री समेत पूरे कैबिनेट ने कल राजभवन में शपथ ली थी।
विपक्ष के निशाने पर शपथ के तुरंत बाद से ही विपक्ष हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसा: ये मंत्रिमंडल कम, परिवारवाद की फौज ज्यादा है। कई मंत्रियों पर केस दर्ज हैं”। आरोप है कि कैबिनेट में दागी चेहरों और रिश्तेदारों को जगह दी गई है।
CM का बचाव : मुख्यमंत्री ने आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा: “टीम अनुभवी है। सब जनता से चुनकर आए हैं। हम काम से जवाब देंगे, बयानबाजी से नहीं”। पहले दिन एक्शन काम शुरू करते ही कैबिनेट ने 3 अहम फाइलों पर साइन किए। इसमें बाढ़ राहत पैकेज, शिक्षक बहाली और सड़क योजना शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले हो सकते हैं। नए मंत्रिमंडल में 32 मंत्री हैं, जिनमें 5 महिलाएं और 4 पूर्व सांसद शामिल हैं।
न्यूज बाय
अनुराधा दुबे
