
देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। इस कार्यक्रम में छात्रा साक्षी दूबे को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनने का मौका दिया गया।
जिलाधिकारी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद बालिकाओं और महिलाओं को प्रशासनिक ढांचे से रूबरू कराना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना था। मिशन शक्ति का यह प्रयास बेटियों को यह एहसास दिलाने के लिए है कि वे किसी भी बड़े पद तक पहुंच सकती हैं।
साक्षी दूबे ने जिलाधिकारी कक्ष में बैठकर फाइलों की कार्यप्रणाली समझी।
अधिकारियों से रोजमर्रा के प्रशासनिक फैसलों, जनसुनवाई और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की।
साक्षी ने कहा कि कुर्सी पर बैठकर लगा कि मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने साक्षी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों के सपनों को पंख देते हैं। प्रशासन को करीब से देखकर उनमें जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव आता है।
मिशन शक्ति के तहत जिले में लगातार ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं ताकि बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित हों।
न्यूज बाय
Sabiha khan
