भोपाल 4/ मई 2026: किसानों के साथ हो रहे अन्याय और सरकारी उपेक्षा के विरुद्ध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
आंदोलन के पीछे ये प्रमुख कारण बताए गए:
गेहूं – चना खरीदी में बरदाना नहीं, भुगतान में देरी और तौल में हेराफेरी।
कर्जमाफी बंद: पिछली सरकार की कर्जमाफी योजना बंद कर किसानों को कर्ज के जल में धकेला।
बिजली संकट ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे बिजली कटौती की घोषित कटौती से सिंचाई ठप।
पिछले साल ओला – सूखे से बर्बाद फसलों का बीमा क्लेम अभी तक नहीं मिला।
MSP पर खरीद नहीं: मंडी में गेहूं MSP से 200- 300 रूपये कम बिक रहा है।, सरकार खरीद नहीं रही।
प्रशासन अलर्ट, भाजपा का पलटवार आंदोलन के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। 11 जिलों के SP कलेक्टर को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है “सरकार ने इस साल सबसे ज्यादा गेहूं खरीदा है और लाडली बहना से किसान परिवारों को लाभ मिल रहा है।
नोट: मुम्बई – आगरा हाईवे
देश का सबसे व्यस्त राजमार्ग है। 747 किमी के चक्काजाम से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान का ट्रैफिक भी प्रभावित होगा। यात्रियों को 7 मई को वैकल्पिक रूट देखने की सलाह दी गई है।
न्यूज बाय
अनुराधा दुबे।
