✍️ News by Azam Lala
भोपाल के जोन 17 अंतर्गत आने वाले वार्ड 78 में सफाई व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। कई इलाकों में कचरे के ढेर, जाम नालियां, सड़कों पर बहता सीवेज और मच्छरों का बढ़ता प्रकोप लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। रहवासियों का आरोप है कि कचरा गाड़ियां नियमित नहीं आतीं और शिकायतों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते।
अमन कॉलोनी, एहसान नगर, बिलाल कॉलोनी, नवाब कॉलोनी, जनता नगर और संजय नगर जैसे क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या भी गंभीर हो जाती है। गंदगी और धुएं से Dengue, Malaria जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
लोगों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो। स्वच्छ भारत मिशन के दावों के बीच वार्ड 78 की हालत कई सवाल खड़े कर रही है।
“स्वच्छता अभियान में बाधा बन रहे अधिकारियों को दिखाएंगे आइना”
