उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित न्यू सनबीम स्कूल में प्रिंसिपल की कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है।
👉 बताया जा रहा है कि पीड़ित अभिभावकों ने स्कूल मैनेजमेंट पर आरोप लगाया है कि पूरा कोर्स खरीदने के बावजूद ₹1200 की चार कॉपियां केवल स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था।
👉 आरोप यह भी है कि कॉपियां न खरीदने पर बच्ची को होमवर्क नहीं दिया जा रहा था।
👉 जब अभिभावक नीलम वर्मा ने कुछ समय की मोहलत मांगने के लिए प्रिंसिपल से मुलाकात की, तो बातचीत के दौरान प्रिंसिपल ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
⚠️ इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
News 100 से
रज़ा लाला ख़ान की रिपोर्ट
