भीख मांगने वाली कचरा बटोरने के नाम पर आपके मकान में घुस रही है और आपके महंगे महंगे जूते चप्पल, कूड़ेदान, पानी की मोटर, कपड़े आदि सभी खतरे में है। आज सुबह कहकशा अपार्टमेंट में स्थित मोहम्मद सोहेल के घर में दो अज्ञात महिला चोर घुस आई। इन चोरों के हाथ में बड़ा बोरा रहता है जिसमें यह जो समझ में आए वह पूरा सामान भर के रफू चक्कर हो जाती हैं।
इन महिलाओं चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में ले लिया है जांच शुरू कर दी है। आप प्रश्न यह उठता है कि इन महिला चोरों से अब क्या स्वयं मुकाबला करना होगा। आप जब सो रहे होते हैं या घर के अंदर रहते हैं तब आपके साथ ऐसी घटना हो रही होती है। इसके पूर्व में भी कई घरों के बड़े-बड़े नाम के बोर्ड, पानी की मोटरे अन्य सामान चोरी जा चुका है। इन महिला चोरों का गैंग इंद्र विहार कॉलोनी, हज हाउस रोड, लालघाटी कोहेफिजा आदि क्षेत्र पर धावा बोलता है। आज इन चोरों ने घर के परिसर में पड़े समान पर हाथ साफ कर दिया।
अपने साथ महंगे महंगे जूते चप्पल के अलावा रैंक, बास्केट, बाल्टी आदि सभी ले गई। नगर निगम के रिटायर्ड अधिकारी मोहम्मद सोहेल ने सीसीटीवी फुटेज आज थाना प्रभारी को उपलब्ध करा दिए हैं। उक्त घटना आज सुबह 7 से 8 के बीच हुई।
