भोपाल में एक फर्जी डॉक्टर का चौकने वाला मामला सामने आया है। लोगों का इलाज करने का दावा करने वाले इस शख़्स पर 18 वर्षीय युवती पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
आरोप है कि चेकअप के दौरान डॉक्टर ने युवती को गलत नियत से छेड़छाड़ करने की कोशिश की है जिसका विरोध करते हुए युवती ने शोर मचाया और क्लिनिक से बाहर आकर परिजनों को पूरी घटना बताई।
बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से डॉक्टर बनकर लोगों का भरोसा जीत रहा था । मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सिर्फ डॉक्टर होने का दावा कर रहा था, लेकिन उसके पास इससे जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं थे ।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है । फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कितने समय से खुदको डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था और उसके ख़िलाफ़ कहीं अन्य शिकायतें तो नहीं हैं । पूरे मामले की जांच जारी है ।
