News by Azam lala
भोपाल के नरेला क्षेत्र में मातृ दिवस के अवसर पर एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला नज़ारा देखने को मिला। नरेला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री Vishvas Sarang ने विश्वकर्मा नगर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बुज़ुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहट लिए रहने वाले विश्वास सारंग उस वक्त भावुक नज़र आए, जब उनके सामने बड़ी संख्या में माताएं और बुज़ुर्ग मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने अपने स्वर्गीय माता-पिता को याद करते हुए कहा कि भले ही आज उनके जन्मदाता माता-पिता उनके साथ नहीं हैं और उन्हें उनकी सेवा करने का अवसर नहीं मिल सकता, लेकिन वे हर बुज़ुर्ग में अपने माता-पिता की छवि देखते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी बुज़ुर्ग उनके लिए माता-पिता के समान हैं और उनका सम्मान करना उनका फ़र्ज़ है।
कार्यक्रम उनके स्वर्गीय पिता Kailash Sarang की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। नीरज चौधरी बीजेपी मंडल अध्यक्ष बबलेश राजपूत ओर सम्मानित नागरिक ने इस कार्यक्रम में शिरकत की इस दौरान विश्वास सारंग ने बुज़ुर्गों की आरती उतारी, उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पल तब आया, जब विश्वास सारंग मंच से आरती की थाल लेकर नंगे पांव बुज़ुर्गों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी आरती उतारी। सत्ता और पद की ऊंचाइयों पर बैठे किसी जनप्रतिनिधि का इस तरह विनम्रता और श्रद्धा के साथ बुज़ुर्गों के चरणों तक पहुंचना उपस्थित लोगों के लिए यादगार बन गया।

नरेला की जनता का मानना है कि विश्वास सारंग की यही सादगी, सरलता और बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान की भावना उन्हें आम जनप्रतिनिधियों से अलग पहचान देती है। लोगों के दिलों में उनकी जगह केवल एक विधायक या मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसी है, जो हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा दिखाई देता है।
मातृ दिवस के इस अवसर पर दिया गया सम्मान और अपनापन यह संदेश भी देता है कि समाज में बुज़ुर्गों का आदर केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी तहज़ीब और संस्कारों की पहचान है। शायद यही वजह है कि नरेला क्षेत्र में अक्सर यह बात सुनने को मिलती है कि “सबका विश्वास, विश्वास सारंग पर है।”

