PM Narendra Modi इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ वर्ल्ड लीडर बने, यात्रा 2014 में हुई शुरू
Defence Research and Development Organisation (DRDO) ने एयर और ग्राउंड कॉम्बैट मोड में UAV यानी ड्रोन से लॉन्च होने वाली नई मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल दुश्मन के टैंक, बंकर और हवाई लक्ष्यों को सटीक तरीके से निशाना बनाने में सक्षम बताई जा रही है।
विश्लेषकों के अनुसार, यह परीक्षण भारत की ड्रोन युद्ध क्षमता को मजबूत करेगा और भविष्य की आधुनिक युद्ध तकनीक में बड़ा कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि बिना पायलट वाले UAV से मिसाइल लॉन्च होने पर सेना को कम जोखिम में ज्यादा सटीक हमला करने की ताकत मिलेगी।
रक्षा विशेषज्ञ इसे “आत्मनिर्भर भारत” और स्वदेशी रक्षा तकनीक की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। इससे भारतीय सेना की निगरानी और स्ट्राइक क्षमता दोनों मजबूत होंगी।
