दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता धनुष की बहुप्रतीक्षित 55वीं फिल्म को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का आधिकारिक टाइटल 18 जून को जारी किया जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन ‘अमरन’ फेम निर्देशक राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में धनुष के साथ दिग्गज अभिनेता ममूटी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी और श्रीलीला भी फिल्म का हिस्सा हैं। संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है, जबकि फिल्म का निर्माण वंडरबार फिल्म्स और आरटेक स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है।

फिल्म की शूटिंग इस वर्ष की शुरुआत में शुरू हुई थी। हाल ही में जारी किए गए टीजर विजुअल्स और रहस्यमयी ‘V’ लोगो ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है। फैंस लगातार पोस्टर, कोलाज और अनुमान साझा कर रहे हैं। खास बात यह है कि ममूटी लंबे समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म का शीर्षक अभी तक गोपनीय रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि 18 जून का यह ऐलान दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक के लिए बड़ा मोड़ साबित होगा।
