news by azam lala
भोपाल: हुकूमत की जानिब से बोरिंग मशीनों पर पाबंदी के बावजूद राजधानी के कटारा इलाके की इंद्रपथ कॉलोनी (प्लॉट नंबर-32) और आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से बोरिंग किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद मशीनें बेखौफ चल रही हैं, जिससे जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
इलाके के लोगों का आरोप है कि गोविंदपुरा क्षेत्र के कई स्थानों पर भी बोरिंग का काम लगातार जारी है। उनका कहना है कि अगर सरकारी आदेश लागू हैं, तो फिर इन मशीनों को आखिर किसकी सरपरस्ती हासिल है?
रहवासियों ने प्रशासन से फ़ौरी तफ़्तीश कर अवैध रूप से चल रही बोरिंग मशीनों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी पूछा है कि आखिर इन नियमों की खुलेआम ख़िलाफ़वर्ज़ी करने वालों पर कब शिकंजा कसा जाएगा।
अहल-ए-इलाका का कहना है कि अगर वक्त रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भूजल स्तर पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है और सरकारी आदेश केवल कागज़ी साबित होकर रह जाएंगे।
