नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के पात्र अभ्यर्थियों को फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने का एक और अंतिम अवसर दिया है। अब उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक अपने बैंक खाते की जानकारी सत्यापित, संशोधित या अपडेट कर सकते हैं।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की बैंक डिटेल गलत, अधूरी या अपडेट नहीं होगी, उन्हें फीस रिफंड मिलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपने बैंक खाते की जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।
ऐसे करें बैंक डिटेल अपडेट
आधिकारिक NEET UG पोर्टल पर लॉगिन करें।
Fee Refund / Bank Account Details लिंक पर क्लिक करें।
बैंक खाते की जानकारी जांचें और जरूरत पड़ने पर अपडेट करें।
विवरण सबमिट कर पुष्टि पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
एनटीए के अनुसार यह अंतिम अवसर है। इसके बाद बैंक विवरण में संशोधन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को फीस रिफंड मिलना है, उन्हें समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
