NEWS BY AZAM LALA
हफिज खान ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस कार्यकारणी का गठन में पक्षपात के लगे आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हफीज खान ने कांग्रेस भोपाल जिला अध्यक्ष पर पक्षपात के लगाए गभीर आरोप|

हफीज खान जो भोपाल करोंद के काग्रेस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता है जिन्हें कांग्रेस ने कई पद से नवाजा था मगर 2026 की कार्यकारणी के गठन में उन्हें जगह नहीं दी गई तो उनके दिल का दर्द जुबान पर आया|

हफीज खान के गंभीर आरोप लगाए कार्यकारणी में उन्हें जगह दी गई जिन्होंने शायद पैसे दिए हो अगर ऐसा न होता तो जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता को बाहर नहीं किया जाता|

हफीज खान ने आरोप लगाए जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जिन्हें कार्यकारणी के गठन की जिम्मेदारी दी गई थी उन्होंने पक्षपात किया हफीज खान ने आरोप लगाए पद उन्हें दिया गया जिन्होंने शायद पैसे दिए हो|

हफीज खान ने बताया मेरे बाप दादा कांग्रेस पार्टी से जुड़े है 25 से 20 सालों से मैने अपना सब कुछ कांग्रेस पार्टी पर न्योछावर कर दिया
जब भी कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ जनहित में कोई आंदोलन किया में अपने साथियों के साथ अपने खर्चे पर उस आंदोलन का भागीदार बना
दिल्ली का आंदोलन हो|

या राहुल गांधी की मोहब्बत की यात्रा में अपने खर्चे पर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ पहुंचा
भोपाल में आंदोलन करते समय पुलिस के डंडे खाए पुलिस के द्वारा चलाए गए पानी के प्रेशर से में गिर गया मुझे गंभीर चोट भी आई अस्पताल में भर्ती भी रहा मगर में कांग्रेस के आला नेताओं के साथ खड़ा रहा|

हफीज खान ने आरोप लगाए मैने कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी जमीन जायदाद तक मिटा दी मगर हर पल कांग्रेस पार्टी के हर कार्यक्रम का हिस्सा बना रहा
जब मैने वार्ड 78 से पार्षद चुनाव का टिकिट मांगा तब भी मेरे साथ पक्षपात किया गया|

हफीज खान ने निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने कहा था निर्दलीय जो चुनाव लड़े उन्हें टिकिट नहीं दिया जाएगा मगर मेरे साथ पक्षपात करते हुए निर्दलीय को टिकिट दिया गया
हफीज खान ने साफ लफ्ज़ो में न सही मगर ये इशारा जरूर दे दिया कि कांग्रेस पार्टी में मेहनत समर्पण से ज्यादा पेसो की एहमियत है
कार्यकारणी के गठन में
आज एक बार फिर मुझे कोई जगह नहीं दी गई इन आरोप की वजह से कई सवाल खड़े हो गए

- क्या कांग्रेस पार्टी में जमीन पर मेहनत करने वाले की कोई कीमत नहीं
- क्या पैसे के दम पर कांग्रेस पार्टी में पद या टिकिट आसानी से ले लिए जाते है
- क्या कांग्रेस की हार की यही वजह है मेहनत करने वालों की अनदेखी करना
- क्या यही वजह है कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर आज मंत्री विधायक बीजेपी का हाथ थाम लेते है ओर
- कांग्रेस इसे बीजेपी की खरीद फरोख्त बताती है

नोट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता का पक्ष अभी नहीं लिया गया है कांग्रेस पार्टी के आला नेता या कार्यकर्ता का पक्ष जानने की कोशिश की जाएगी और उसे भी प्रकाशित किया जाएगा
खबर हफीज खान के द्वारा लगाए हुए आरोप के ऊपर बनाई गई है
