केरल की कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार ने 2026-27 का अपना पहला संशोधित बजट पेश किया। विधानसभा में प्रस्तुत बजट में सरकार ने रोजगार सृजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है। सरकार ने अपने विकास विजन को ‘पुथुयुग केरल’ नाम दिया है।

राज्य पर बढ़ते कर्ज और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई है। बजट में मिशन समुद्र के तहत बंदरगाह विकास के लिए 400 करोड़ रुपये और महिलाओं के लिए प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना हेतु 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

युवाओं के लिए ग्लोबल जॉब वॉच टावर, कौशल विकास कार्यक्रम और रोजगार अवसर बढ़ाने पर भी विशेष फोकस रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा, तकनीकी निवेश, विमानन, सांस्कृतिक और औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहल की घोषणा की गई।
सरकार का कहना है कि यह बजट सामाजिक कल्याण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाते हुए केरल को नई विकास दिशा देने का प्रयास है।
