राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर इंदौर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान चीता प्रोजेक्ट, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगी।

दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके बाद वह ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन और आरती में भाग लेंगी। 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति 20 जून को जबलपुर पहुंचेंगी, जहां 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं 22 जून को वह कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। दौरे के बाद ग्वालियर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
