एडमिट कार्ड, 22 लाख छात्रों की नजरें NTA पर देशभर के 22 लाख से अधिक मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने अहम अपडेट जारी किया है। एजेंसी के अनुसार, री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे।
इससे पहले NTA परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर चुका है। अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
री-एग्जाम को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में अब लाखों छात्रों की नजरें 14 जून पर टिकी हैं, जब उनके एडमिट कार्ड जारी होंगे और परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच जाएंगी।
