नई दिल्ली, 21 मई 2026: आज शाम Council of Ministers की बैठक को लेकर दिल्ली में अटकलों का दौर तेज है। कई लोगों के फोन-मैसेज आ रहे हैं कि बैठक में बड़ा सियासी फैसला हो सकता है।
फेरबदल पर नजर :
सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि कैबिनेट फेरबदल पर बात बन सकती है। कुछ मंत्रालयों में बदलाव और नए चेहरों की एंट्री के कयास लग रहे हैं। बैठक शाम 6 बजे पीएम आवास पर बुलाई गई है।
शेयर बाजार सतर्क :
बाजार के जानकार इसे आर्थिक नीतियों से जोड़कर देख रहे हैं। फेरबदल की आहट से सेंसेक्स – निफ्टी पर भी असर की आशंका जता रहे। निवेशक बैठक के बाद के ऐलान का इंतजार कर रहे।
आधिकारिक बयान नहीं :
फिलहाल सरकार या पीएमओ की तरफ से बैठक के एजेंडे पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारी इसे नियमित समीक्षा बैठक। बता रहे हैं।
‘शाम 6 बजे सबकी नजर’ – कैबिनेट बैठक से पहले फेरबदल की अटकलें, फैसला क्या होगा सस्पेंस बरकरार
PKG के लिए: पीएम आवास विजुअल + ‘ब्रेकिंग?’ ग्राफिक + स्टॉक मार्केट शॉट + ‘सूत्र’ का सुपर |
नोट: अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, ये खबर मौजूदा अटकलों अट पर आधारित है।
न्यूज बाय
अनुराधा दुबे
