आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल मानी जा रही है।
इस सेवा का उद्देश्य गंभीर रूप से घायल मरीजों, नवजात शिशुओं, हार्ट अटैक पीड़ितों और न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी से जूझ रहे लोगों को समय रहते बेहतर अस्पताल तक पहुंचाना है।
प्रदेश के दूर-दराज़ इलाकों में अक्सर सड़क मार्ग से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लग जाता है, जिसके कारण कई बार मरीजों की जान पर खतरा बन जाता है। एयर एम्बुलेंस सेवा इस समस्या का तेज़ और प्रभावी समाधान बन सकती है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से मरीजों को कम समय में बड़े मेडिकल सेंटर तक पहुंचाकर इलाज की संभावना बढ़ाई जा सकेगी।
यह सेवा विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं, अंग प्रत्यारोपण और गंभीर स्वास्थ्य आपात स्थितियों में बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
सरकार का दावा है कि यह सुविधा पूरे प्रदेश में 24×7 उपलब्ध रहेगी, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी |
