News by azam lala✍️✍️
भोपाल के जुर्म की दुनिया में एक बार फिर कानून का खौफ़ साफ़ दिखाई दिया। थाना हनुमानगंज के जांबाज़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया की सरपरस्ती और आला अधिकारी की मुकम्मल हिकमत-ए-अमली ने वाहन चोरों के हौसले पस्त कर दिए।
शहर में बढ़ते जुर्म , चोरी और ग़ैरक़ानूनी सरगर्मियों पर शिकंजा कसने के लिए दिए गए सख़्त निर्देशों के बाद पुलिस हरकत में आई। कमिश्नर के हुक्म के बाद ए सी पी के निगेहबानी में गठित टीम हनुमानगंज थाना पुलिस ने थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र के सहारे एक शातिर वाहन चोर को दबोच लिया।
मामला उस वक़्त सामने आया जब सलमान ख़ान की काली एक्टिवा, जिसकी क़ीमत लगभग पचास हज़ार रुपये बताई गई, नस्तरन बानो मस्जिद के पास से चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की इत्तिला और त्वरित कार्रवाई के ज़रिए आरोपी समीर ख़ान उर्फ़ गोल्डन को भोपाल टॉकीज़ के पास ईसागंज क़ब्रिस्तान के आसपास से गिरफ़्तार किया।
पूछताछ में मुलज़िम ने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया। उसके कब्ज़े से चोरी गई एक्टिवा बरामद कर ज़ब्त कर ली गई। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया, जिससे यह साबित हुआ कि वह पहले से ही जुर्म की दुनिया का पुराना खिलाड़ी है।
इस कामयाबी में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक मुस्ताक बख़्श और प्रधान आरक्षक विजय द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।
हनुमानगंज पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए साफ़ पैग़ाम है— अब हनुमानगंज थाना क्षेत्र में कानून की नज़र से बच पाना आसान नहीं। जो भी थाना क्षेत्र में जुर्म करेगा उसका सलाखों के पीछे पहुँचना तय है।
