पढ़-लिखकर भी बेकार’ – हरियाणा में बेरोज़गारी दर सबसे ज्यादा, युवा परेशान चंडीगढ़, 8 मई 2026: हरियाणा में बेरोज़गारी ने चिंताजनक रूप ले लिया है। CMIE की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा की बेरोज़गारी दर 29.4% है, जो देश में सबसे ज्यादा है और बेरोजगारी हरियाणा में ही नहीं पूरे देश की यही स्थिति है |
डिग्रीधारी बेकार B.Tech, MBA, MA पास युवा भी चपरासी की नौकरी के लिए लाइन में लगे हैं। 10 पदों पर 50 हजार आवेदन आ रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में छंटनी गुरुग्राम-मानेसर की कई कंपनियों ने 30% स्टाफ घटाया । नए रोजगार के मौके नहीं बन रहे। सरकारी भर्ती अटकी CET, पुलिस, टीचर भर्ती सालों से कोर्ट-कचहरी में उलझी हैं। पेपर लीक ने रहा-सहा भरोसा भी तोड़ दिया।
युवाओं का गुस्सा :
“पापा ने खेत बेचकर पढ़ाया, अब मैं ओला चलाता हूँ। सरकार सिर्फ वादे करती है, नौकरी कहां है?” – संदीप कुमार, हिसार।
सरकार का दावा vs विपक्ष का वार –
सरकार बोली: 1 लाख नई नौकरियां देंगे। स्किल डेवलपमेंट पर जोर है”।
विपक्ष का हमला: “हरियाणा को बेरोज़गारी में नंबर-1 बना दिया। युवा पलायन को मजबूर है”।
टैगलाइन: जब तक रोजगार नहीं, तब तक विकास अधूरा है।
PKG के लिए विजुअल: रोजगार दफ्तर के बाहर लंबी लाइन, डिग्री दिखाते बेरोजगार युवा, बंद फैक्ट्री का गेट, युवाओं का प्रदर्शन।
न्यूज बाय
अनुराधा दुबे
