पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल के बीच करीब 227 बुलडोजर की पहली खेप भेजे जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि इन मशीनों को राज्य के अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा।
चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने अवैध घुसपैठ और सरकारी जमीन पर कब्जे को बड़ा मुद्दा बनाया था। पार्टी नेताओं ने कहा था कि सत्ता में आने पर अवैध बस्तियों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एग्जिट पोल में बंगाल में बीजेपी कि जीत हुई है जिसके बाद बुलडोजर भेजे जाने की चर्चा तेज हुई है।
दूसरी ओर, TMC ने कहा है कि बंगाल में कानून के दायरे में ही कोई कार्रवाई होगी। प्रशासन का कहना है कि बिना नोटिस और कानूनी प्रक्रिया को के कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।
फिलहाल बुलडोजर की खेप को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
न्यूज बाय
Sabiha khan
