डेनमार्क में ट्रेन हुआ हादसा एक की मौत और कई घायलएक ट्रेन हादसा दक्षिणी डेनमार्क में हुआ, जब एक ट्रेन एक वाहन से टकरा गई और डीरेल हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। ट्रेन में 95 लोग सवार थे।
हादसा क्लिपलेव और टिंगलेव के बीच हुआ, जो डेनमार्क की जर्मनी सीमा के पास है। राष्ट्रीय रेल प्रणाली ऑपरेटर बानेदानमार्क ने कहा कि ट्रेन एक रोड क्रॉसिंग पर एक वाहन से टकरा गई थी।
डेनमार्क की राष्ट्रीय रेलवे ऑपरेटर, डीएसबी ने कहा कि उन्होंने क्लिपलेव और टिंगलेव के बीच ट्रेन सेवाएं रोक दी हैं ।इस हादसे के बाद, डेनमार्क सरकार ने रेलवे सुरक्षा में सुधार के लिए 24.75 मिलियन डॉलर का निवेश करने का फैसला किया है। इसमें चार रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा में सुधार शामिल है ।
News By :
Raza Lala
