मेरठ में चर्चित ‘नीला ड्रम’ सौरभ हत्याकांड मामले में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. मुस्कान अपनी दुधमुंही बेटी को गोद में लेकर अदालत पहुंची. इस बार इन दोनों को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश किया गया. इससे पहले दोनों की पेशी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही होती थी.
सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीत कोर्ट में लेकर पहुंची. इस दौरान किसी को भी उनके पास जाने की इजाज़त नहीं दी गई थी. पुलिस पहले साहिल को कोर्ट लेकर पहुंची. साहिल सफेद रंग की टोपी पहनकर आया था. मीडिया कैमरों को देखकर वो मुँह छिपाते हुए नज़र आया.
बच्ची को कोर्ट लेकर पहुंची मुस्कान
साहिल के बाद मुस्कान को पुलिस कोर्ट लेकर आई, मुस्कान ने भी चेहरे पर मास्क लगाया था और चुन्नी से अपना चेहरा ढका हुआ था. मुस्कान अपनी छह महीने की बेटी को गोद में लेकर कोर्ट आई थी और नीचे सिर झुकाकर सीधा कोर्ट रूम की ओर बढ़ गई. दोनों को पुलिस ने चारों ओर से घेरा हुआ था.
पहली बार दोनों आरोपियों की व्यक्तिगत पेशी
गिरफ़्तार के बाद ये पहली बार है जब मुस्कान को और साहिल दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश किया गया है. इससे पहले दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सुनवाई होती थी. इस केस में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं. मंगलवार को भी कोर्ट ने दोनों से करीब 20-20 मिनट तक अहम सवाल-जवाब किए.
मेरठ का सौरभ हत्याकांड काफी सुर्खियों में रहा है. आरोप हैं कि सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसके शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में सीमेंट के साथ पैक कर दिया था. जिसके बाद ये केस बेहद सनसनीखेज बन गया था.
मुस्कान और साहिल की गवाही के बाद अब कोर्ट जल्द ही दोनों पर आरोप तय (चार्ज फ्रेम) कर सकती है. इसके बाद ट्रायल का अगला चरण शुरू होगा.
यूपी के 35 जिलों भीषण लू का अलर्ट जारी, प्रयागराज-वाराणसी रहे सबसे गर्म जिले, अभी और बढ़ेगी गर्मी