Skip to content

मुस्लिम परिवार ने धर्म परिवर्तन कर अपनाया हिंदू धर्म, हरिद्वार में हुआ शुद्धिकरण संस्कार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया है. धार्मिक संगठनों और साधु-संतों की मौजूदगी में हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण कर पति-पत्नी और तीन बच्चों ने सनातन धर्म में वापसी की है.  पूरे परिवार का हवन-यज्ञ और शुद्धिकरण संस्कार कराया गया. धर्म परिवर्तन करने वाले मोहमद शहजाद ने अब अपना नाम बदलकर शंकर रखा है और उसकी पत्नी का नाम सावित्री हो गया है.

धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति (अब शंकर) ने हिंदू धर्म और भगवान शिव में गहरी आस्था है और इसी कारण यह फैसला लिया. शंकर ने हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद घर वापसी कर पर अपनी खुशी जाहिर की. हालांकि, शंकर ने यह भी बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद कुछ लोगों से उन्हें जान का खतरा है. 

‘जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया, पति देता था गालियां’, मिस इंडिया अर्थ 2019 विनर सायली का छलका दर्द

पूरे परिवार संग अपना हिंदू धर्म

21 अप्रैल 2026 को हरिद्वार के चंडी घाट पर ब्रह्मकुंड पर यह धर्म परिवर्तन का कार्य संपन्न हुआ, जिसमें अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के महामंत्री रामविशाल दास महाराज, श्री कृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कृष्ण, अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी और प्रबोधानंद गिरी महाराज शामिल हुए. संतों ने वैदिक रीति से अनुष्ठान के बाद पूरे परिवार को हवन यज्ञ भी कराया.  संत दिगंबर अखाड़ा के बाबा हठयोगी ने बताया कि परिवार ने वैदिक परंपराओं के अनुसार सनातन धर्म स्वीकार किया है और उन्हें हिंदू धर्म की रीति-रिवाजों की जानकारी भी दी जाएगी.

उन्होंने यह भी दावा किया कि परिवार के पूर्वज पहले हिंदू थे और अब उन्होंने पुनः घर वापसी की है. उन्होंने बताया कि यज्ञ, हवन और पूजन और वैदिक परंपरा के अनुसार वह हिंदू धर्म में शामिल हुए. अरुण कृष्ण महाराज के अनुसार, परिवार ने स्वयं आगे आकर सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी. उन्होंने यह भी कहा कि उनके संपर्क में ऐसे अन्य लोग भी हैं जो घर वापसी करना चाहते हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती जाति जन्म से तय होती है पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *