Skip to content

UP Board Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट मुताबिक बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली है और इसे इस सप्ताह कभी भी घोषित किया जा सकता है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर अब सिर्फ रिजल्ट डेट और टाइम पर टिकी हुई है. नतीजे आने के बाद उन्हें upmsp.edu.in पर देखा जा सकेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड सूत्रों के अनुसार, कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. करीब डेढ़ लाख शिक्षकों ने लाखों कॉपियों का मूल्यांकन किया है. इसके साथ ही स्कूलों द्वारा इंटरनल और प्रैक्टिकल मार्क्स भी पहले ही अपलोड किए जा चुके हैं.अब रिजल्ट पूरी तरह तैयार है और 22 से 25 अप्रैल के बीच किसी भी दिन इसे जारी किया जा सकता है.

एक साथ जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

हर साल की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं दोनों क्लास के रिजल्ट एक साथ जारी होने की संभावना है. रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसमें टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत जैसी जानकारी भी साझा की जाएगी.

कहां जारी होगा रिजल्ट?

upmsp.edu.in
upresults.nic.in

कैसे चेक करें UP Board Result 2026

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. क्लास 10 के लिए टाइप करें – UP10ROLLNUMBER और क्लास 12 के लिए टाइप करें-UP12ROLLNUMBER. इसे 56263 नंबर पर भेज दें,कुछ ही देर में आपका रिजल्ट SMS के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा.

DigiLocker से ऐसे चेक करें रिजल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *