Skip to content

निशातपुरा पुलिस का सख्त एक्शन: गुंडे-बदमाशों में दहशत, इलाके में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा |

थाना प्रभारी मनोज पटवा की अगुवाई में ताबड़तोड़ कार्रवाई, इनामी अपराधियों सहित कई बदमाश गिरफ्तार| निशातपुरा क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान ने अपराधियों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।


डीसीपी मयूर खंडेलवाल और एसीपी अक्षय चौधरी की रणनीति के तहत थाना प्रभारी मनोज पटवा ने लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई नामी और इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में “जीरो टॉलरेंस” की नीति लागू करना है, जिससे निशातपुरा को अपराध और अपराधियों से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। इसके तहत संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग, देर रात संवेदनशील इलाकों में गश्त, और बदमाशों के ठिकानों पर दबिश जैसी कार्रवाइयां लगातार जारी हैं। इन लगातार हो रही कार्रवाइयों का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।


जहां एक ओर आम नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों में डर का माहौल बन गया है। कई बदमाश अब पुलिस की सख्ती से बचने के लिए छिपने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोग पुलिस की इस मुहिम की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

न्यूज बाय: आजम लाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *