केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. इस बार छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें UMANG App भी शामिल है. अगर आप भी अपना रिजल्ट जल्दी और आसान तरीके से देखना चाहते हैं, तो यहां पूरी जानकारी दी गई है.
सीबीएसई बोर्ड ने आज दसवीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में में 93.70% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं. देश भर से करीब 25 लाख छात्रों ने इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे.
कब आएगा CBSE Class 12 रिजल्ट?
CBSE बोर्ड की ओर से संकेत मिल रहे हैं कि Class 12 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. हालांकि अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें.
UMANG App से रिजल्ट कैसे चेक करें?
- छात्र सबसे पहले अपने फोन में UMANG App डाउनलोड करें.
- इसके बाद छात्र ऐप में “CBSE” सर्च करें.
- फिर छात्र “CBSE Class 12 Result 2026” ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब छात्र अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल भरें.
- इसके बाद सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- अब इसका स्क्रीनशॉट या PDF सेव कर लें.
UMANG की वेबसाइट से भी जानें CBSE Class 12 Result चेक करने का तरीका
- सबसे पहले UMANG App की वेबसाइट web.umang.gov.in खोलें.
- अपने मोबाइल नंबर से Login / Register करें.
- सर्च बॉक्स में “CBSE” लिखें.
- “CBSE Class 12 Result 2026” ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी डालें और सब्मिट करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
सीबीएसई की वेबसाइट से भी कर सकते हैं Class 12 Result 2026 चेक
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट या डाउनलोड जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026 OUT LIVE: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, DigiLocker और वेबसाइट पर ऐसे करें चेक