मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से आज क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. नतीजे आज सुबह 11 घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट की घोषणा खास तरीके से की जा रही है. बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निवास समत्व भवन से परिणाम जारी करेंगे. रिजल्ट आधिकारिक साइट mpresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है.
इस साल बोर्ड एग्जाम 11 फरवरी से शुरू हुई 10वीं की परीक्षा 3 मार्च तक चली. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में परीक्षाएं हुईं. पहले दिन हिंदी का पेपर था और आखिरी दिन सामाजिक विज्ञान का. अब वही छात्र आज अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. कोई अपने करियर के अगले कदम के बारे में सोच रहा है, तो कोई अच्छे अंकों के सपने देख रहा है.
आज सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने अंक ऑनलाइन देख सकेंगे. इसके साथ ही बोर्ड पास प्रतिशत, जिले के अनुसार प्रदर्शन, लड़के-लड़कियों का परिणाम और टॉप करने वाले छात्रों के नाम भी बताएगा. यानी आज सिर्फ अंक ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की शिक्षा की तस्वीर सामने आएगी. इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में लगभग 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. अब ये सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, जो बहुत जल्द खत्म होने वाला है.
मार्कशीट पर होंगी ये डिटेल्स
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- ग्रेड
- पास या फेल की स्थिति
कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है. वे घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से परिणाम देख सकते हैं. छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा mpbse.mponline.gov.in पर भी परिणाम उपलब्ध रहेगा. डिजिटल सुविधा के तहत रिजल्ट DigiLocker पर भी मिलेगा. छात्र MPBSE मोबाइल ऐप और MP मोबाइल ऐप के जरिए भी अपने अंक देख सकेंगे.
रिजल्ट देखने का आसान तरीका
- सबसे पहले छात्र mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- फिर छात्र होमपेज पर “MP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद छात्र कक्षा 10वीं या 12वीं का विकल्प चुनें.
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें – MP Board 12th Result 2026 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक