मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख सकेंगे.
इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चलीं. पिछले साल 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे परिणाम घोषित हुआ था. इस बार परिणाम अप्रैल में आने की संभावना ने छात्रों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. बोर्ड के नियम के अनुसार, हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. अगर किसी विषय में इससे कम अंक आते हैं, तो छात्र को उस विषय में दोबारा परीक्षा देनी होगी.
DigiLocker से ऐसे देखें एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डिजिटल मार्कशीट
- सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट या DigiLocker ऐप खोलें.
- अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें.
- ‘Education’ सेक्शन में जाकर MP Board का विकल्प चुनें.
- अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.
- यह भी पढ़ें – MP Board 10th Result 2026 Live: एमपी बोर्ड कल इस समय जारी करेगा 10वीं के नतीजे, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
SMS के जरिए ऐसे पाएं एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं.
- टाइप करें: MPBSE12 और उसके बाद अपना रोल नंबर लिखें.
- इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें.
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर आ जाएगा.
ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
- छात्र नतीजे चेक करने के लिए mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- ‘Exam Results’ टैब पर क्लिक करें.
- ‘MPBSE HSSC Main Examination Results 2026’ लिंक चुनें.
- रोल नंबर, आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरें.
- अब छात्र सबमिट बटन दबाएं.
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा.
- अब छात्र इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
- यह भी पढ़ें – CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज! इन वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना स्कोर