Skip to content

आजमगढ़ में BJP नेता का हाफ एनकाउंटर! MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष के हाफ एनकाउंटर और उसे जेल में डाले जाने की घटना पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. बीजेपी के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने ही इस घटना पर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए है. उन्होंने इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि पहले बीजेपी के बूथ अध्यक्ष को घर से उठाया गया और फिर कुछ समय तक इधर-उधर तक घुमाया और फिर आंखों पर पट्टी बांधकर पैर में गोली मार दी और फर्जी एफआईआर दर्ज कर दी. उन्होंने कहा कि इससे गंभीर कोई बात नहीं हो सकती कि बूथ अध्यक्ष का हमारी ही सरकार में एनकाउंटर हो गया. 

सीएम योगी को लिखी चिट्ठी लिखकर की मांग

बीजेपी एमएलसी ने कहा कि इस फर्जी एनकाउंटर में जो भी लोग शामिल हैं  उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा- ‘भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष को गलत तरीके से हाफ एनकाउंटर किए जाने और उन्हें फर्जी मामले में फँसाया गया है.’ 

उन्होंने कहा कि 28 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ अभिषेक को आजमगढ़ पुलिस ने दोपहर 12:40 बजे उनके घर से जबरदस्ती उठा लिया और 29 मार्च 2026 को जीयनपुर कोतवाल ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर उनका हाफ एनकाउंटर कर उन्हें जेल भेज दिया. उन्होंने दावा किया कि ये पूरा घटनाक्रम बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. 

चिट्ठी में पुलिस की भूमिका पर गंभीर आरोप

बीजेपी एमएलसी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उस सीसीटीवी रिकॉर्ड को भी नष्ट कर दिया. बूथ अध्यक्ष के हाफ एनकाउंटर से आजमगढ़ में काफी रोष और क्षोभ व्याप्त है. देवेंद्र सिंह ने सीएम योगी से माँग की की इस फर्जी एनकाउंटर में शामिल और मुकदमा दर्ज करने वाले सभी पुलिस कर्मियों के साथ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए. 

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने भी दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए वो ख़ुद भी इस घटना के ज़िम्मेदार है. उनके खिलाफ भी कठोरता एक्शन लिया जाना चाहिए. इस बीच MLC देवेंद्र प्रताप सिंह कॉल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस पूरी घटना की जानकारी यूपी के ACS होम संजय प्रसाद को देते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

‘बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा तोड़ी गईं बाबा साहेब की प्रतिमा और अब…’ अंबेडकर जयंती पर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *