Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई और एमपी बोर्ड के छात्रों का इंतजार कभी भी खत्म हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026) की ओर से अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बात करें अगर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Result 2026) की तो सीबीएसई की ओर 10वीं का परीक्षा परिणाम अप्रैल के बीच में ही जारी हो सकता है. रिजल्ट 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना जताई जा सकती है. वहीं इंटरमीडिएट (CBSE Board 12th Result) के छात्रों को मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है. छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से भी रिजल्ट जारी करने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं. एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.