Skip to content

शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय पर्यवेक्षक बनने पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, ‘विधायक दल…’

बिहार में नई सरकार की तैयारी शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में अपने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. पार्टी के इस फैसले पर बिहार बीजेपी के नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया आई है.

दरअसल, रविवार (12 अप्रैल, 2026) को पार्टी की ओर से शिवराज सिंह चौहान के नाम की घोषणा की गई. इसके बाद सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए इस पर रिएक्शन दिया. उन्होंने खुशी जताई है और शिवराज सिंह चौहान को शुभकामना दी है.

‘उनके अनुभव और मार्गदर्शन…’

अपने एक्स पोस्ट में सम्राट चौधरी ने लिखा है, “बिहार में संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम. माननीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं. उनके अनुभव और मार्गदर्शन में विधायक दल के नेता का चयन सुचारु रूप से संपन्न होगा और संगठन नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगा.”

यह भी पढ़ें- बिहार में नई सरकार की पहली तस्वीर, BJP ने शिवराज सिंह चौहान को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

क्या बोले शिवराज सिंह चौहान?

दूसरी ओर पार्टी के फैसले पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रतिक्रिया दे दी है. उन्होंने कहा, “मैं तो एक कार्यकर्ता हूं और एक कार्यकर्ता के नाते जो भी काम मिलता है, उसे पूरी ईमानदारी और प्रमाणिकता के साथ करना ये मेरा कर्तव्य है. जो भी दायित्व पार्टी देती है मैं उसे पूर्ण करता हूं… मैं 14 तारीख को बिहार जाऊंगा.”

यह भी पढ़ें- 14 को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, नई सरकार की तारीख भी तय, मुख्यमंत्री कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *