Skip to content

दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) गुरुवार (09 अप्रैल, 2026) को पटना से दिल्ली पहुंचे. कल (शुक्रवार) वे राज्यसभा की सदस्यता लेंगे. लंबे समय के बाद नीतीश कुमार मीडिया के सामने आए. राज्यसभा की सदस्यता लेने से पहले उन्होंने मीडिया को बयान दिया. 

‘…और अब यहीं रहूंगा’

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा. बहुत समय तक वहां (बिहार) काम किया. अब वापस यहां (दिल्ली) आ रहा हूं. इतने सालों में बहुत काम किया है वहां (बिहार)… अब यहां काम करूंगा. हमने तय कर लिया है यहीं रहेंगे और वहां वाला (सीएम पद के संबंध में) छोड़ेंगे.” वहीं निशांत को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बारे में हमारे नेता बताएंगे. 

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बीच तेजस्वी यादव ने कर दी ये अपील, युवाओं से जुड़ा है मामला

नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न?

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने यूटर्न ले लिया है? बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने साफ कहा था कि नीतीश कुमार जब सेशन चलेगा तो दिल्ली में रहेंगे और नहीं तो फिर पटना में रहेंगे. एनडीए की नई सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे. नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे बिहार चलेगा. अब नीतीश कुमार ने दिल्ली पहुंचने पर ये कहा है कि, “कल शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा.”

दूसरी ओर नीतीश कुमार ने कहा, “वहां का छोड़ के यहां आए हैं… नए लोगों को कर देंगे. वहां इतना काम किए हैं… अब मेरे मन में हुआ कि अब यहीं रहें वही कर रहे हैं. तीन-चार दिन में बिहार नया करवा देंगे (मतलब नई सरकार वहां बन जाएगी). पहले हम दिल्ली में ही थे. बीच में बिहार चले गए. फिर वापस यहां आ गए हैं.” नीतीश कुमार के कहने का मतलब था कि पहले वो केंद्र में मंत्री थे, सांसद थे, इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री बने. अब वापस फिर से वे दिल्ली आ गए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर NDA में मतभेद? नितिन नवीन बोले- ‘BJP ने…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *