Skip to content

US Iran War: ईरान को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘किसी को भी यह…’

महायुद्ध का आज 39वां दिन है. युद्ध के बीच ईरान को अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा. इस पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सभ्यताएं सिर्फ शासन व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं होती हैं. ये उन लोगों की सामूहिक शक्ति होती हैं जिन्होंने संघर्ष किया और जिंदा रहे. जिन्होंने दृढ़ता दिखाई और अपनी कहानी सुनाई. किसी को भी यह नहीं मानना ​​चाहिए कि वे अपनी शक्ति के बल पर यह तय कर सकते हैं कि कौन सी सभ्यता जीवित रहेगी और कौन सी समाप्त. वैसे, सभ्यताएं इस अहंकार से भी बच निकली हैं.

न सीजफायर करेंगे न सरेंडर- ईरान

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के लिए धमकी भरे लहजे में कहा, ” आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. मैं नहीं चाहता ऐसा हो लेकिन शायद ऐसा होगा. आज की रात दुनिया के इतिहास के लिए जटिल है. जो भी होगा उसे वापस नहीं लाया जा सकेगा.” अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर ईरान ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, “न सीजफायर करेंगे न सरेंडर. अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जंग जारी रहेगी.” प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप की धमकी को ‘शर्मनाक’ करार दिया. 

ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी ने ये भी कहा, “इस तरह की सरासर खुली धमकियों के साथ भला कोई कैसे शांति स्थापित कर सकता है?”

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने पर संजय राउत का दावा, ‘BJP कभी भी…’

ईरान पर एयर स्ट्राइक

वहीं, अमेरिकी अल्टीमेटम से पहले ईरान पर एयर स्ट्राइक की गई है. रेल नेटवर्क और पुलों पर भीषण बमबारी की गई. ईरान भी चुप नहीं बैठा और उसने UAE और कुवैत पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी. ईरान भले ही अमेरिका जितना मजबूत नहीं है लेकिन पूरी ताकत से पलटवार जरूर रहा है.

असम चुनाव: कांग्रेस के सहयोगी दल का बड़ा बयान, ‘पवन खेड़ा जैसे नेताओं ने बड़बोलेपन की वजह से…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *