Skip to content

‘शहीद कभी मरते नहीं…’, पिता मुख्तार अंसारी को याद कर बेटे अब्बास अंसारी का भावुक पोस्ट

उत्तर प्रदेश में मऊ सदर से पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने उनकी मौत के दो साल पूरे होने पर अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बेहद भावुक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने मुख्तार अंसारी को ‘शहीद’ बताते हुए कुरान की सूरह अल-बकरा (आयत 154) कहा हवाला दिया और कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, उन्हें मुर्दा न कहो.  

अपने पिता को याद करते हुए हुए अब्बास ने लिखा- “जब कहीं इंसाफ की बात होती है आप याद आते हैं अब्बा. जहां गरीब और मजलूम के लिए दर्द होता है आप याद आते  हैं अब्बा. अब्बा आप सिर्फ हमारे पिता नहीं बल्कि एक हिम्मत, एक आवाज, और एक ऐसी ढाल हैं, जिसके साए में न जाने कितने लोग खुद को महफूज करते थे.”

परिवार को खलती है कमी

विधायक अब्बास अंसारी ने उनकी कमी का एहसास करते हुए लिखा, “आपकी कमी हर रोज़ महसूस होती है. चलते फिरते, खुशियों में, तकलीफों मे यूं ही अचानक अक्सर दिल से एक टीस उभरती है कि ‘काश आज अब्बा होते.” लेकिन हमें फख्र है, फख्र इस बात का कि हम एक ऐसी शख्सियत के बेटे हैं जिसने अपनी जिंदगी दूसरों के लिए जी और आखिर में उसी राह पर शहीद हो गए.”

विरासत को जिंदा रखने का वादा

गरीबों और मजलूमों के प्रति अपने पिता की सेवा भाव याद करते हुए अब्बास अंसारी ने लिखा, “अब्बा आपकी तालीम,आपके उसूल,आपका हौसला ये सब हमारे अंदर जिंदा है. वादा है की उस विरासत को कभी झुकने नहीं देंगे और हमेशा सच और इंसाफ के साथ खड़े रहेंगे.” अब्बास अंसारी की ये पोस्ट काफी वायरल है,उनके समर्थक और प्रशंसक कमेंट और शेयर कर रहे हैं. यहां बता दें कि 28 मार्च 2024 को पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी. जिसको लेकर परिवार ने सवाल उठाए थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ संदिग्ध नहीं आया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *