वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चाकूबाजो,आदतन फरार अपराधियो की सतत चैकिंग करने के संबंध में निर्देश दिये गये , उक्त निर्देशो के पालन हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त जो -01 श्री अखिल पटेल द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करनें के निर्देश दिये तथा तत्काल ही श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे के निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती बिट्टू शर्मा जहाँगीरावाद संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप कुमार पवॉर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियो की धडपकड हेतु टीम को लगाया गया।
घटना का विवरण- दिनांक 24/04/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थाना के गौवंश के अपराध मे फरार आरोपी गुराज उर्फ शारिक पिस्टल लिए सोनिया गाँधी कालोनी मे किसी अपराध घटित करने की फिराक में है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर तलाश की गई । आरोपी गुराज पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे स्टाफ घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी जामा तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल व 01 नग जिन्दा कारतूस मिला उक्त व्यक्ति से देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के संबंध में वैध दस्तावेज नही बताये गये । आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से अप.क्र. 163/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द किया गया। तथा आरोपी थाना के अन्य अप.क्र. 327/2025 धारा 4,5,9,11, म0प्र0 गौवंश वध प्रतिशेध अधिनियम 3(5) बीएनएस में फरार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
यह है कि आरोपी गुराज थाना ऐशबाग का गुण्डा बदमाश है जिसके विरूध्द एक दर्जन से अधिक ( कुल 13) अपराध दर्ज है । तथा पूर्व से आपराधिक पृष्ठ भूमि का आरोपी है जो काफी समय से थाना ऐशबाग के गोवंश के अपराध व थाना ईटखेडी के हत्या के प्रयास के अपराध में फरार चल रहा था ।
धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक संदीप कुमार पवॉर ,उनि लक्ष्मण राई, प्रआर 1527 तनवीर खान,आर 189 अविनाश यादव, आर 4577 अर्पित दुबे, आर 3561 सुनील राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीः- गुराज उर्फ शारिक खान पिता जाहिद खान उम्र 32 साल निवासी म.नं. 130, 80 फिट रोड कम्मू का बाग ऐशबाग भोपाल।
जप्तिः- देशी पिस्टल व 01 नग जिंदा कारतूस
NEWS BY : AAZAM LALA
