वाराणसी के अलग-अलग धार्मिक पर्यटन स्थल पर सांस्कृतिक आयोजन को देखने के लिए दूसरे शहरों से भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं. न सिर्फ प्रमुख त्योहारों पर बल्कि आम दिनों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जाती है. मगर, अब धार्मिक नगर काशी में श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वीडियो के वायरल होने बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है.
आपको बता दें कि वाराणसी के अस्सी घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी सुबह शामिल होने के लिए काफी उत्साह के साथ दूसरे शहरों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसी बीच वाराणसी के अस्सी घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें श्रद्धालु अभद्र व्यवहार की शिकायत करते नजर आ रहे हैं.
वाराणसी में गंगा घाट पर अभद्रता की शिकायत करते पर्यटक…. वीडियो देखिए …… @ABPNews @abplive @AbpGanga #varanasi #kashi #Banaras pic.twitter.com/X8ggqc8Wxx
— Nishant Chaturvedi (@nishant1994cha1) March 27, 2026
आरती में बैठने के नाम पर लिया पैसा?
वाराणसी के अस्सी घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हजार किलोमीटर से आरती देखने पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि आरती स्थल पर उन्हें इसलिए बैठने नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने पैसे नहीं दिए. उन्हें इसके लिए 200 रूपए देने के लिए कहा जा रहा था. वीडियो में श्रद्धालु काफी नाराज नजर आ रहे है.
पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान
वहीं इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बयान सामने आया है. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने मामले संज्ञान लेते हुए जांच की बात कही है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि वाराणसी आने वाले कोई भी श्रद्धालु पर्यटक अतिथि के समान है. उनकी बेहतर सुरक्षा और अच्छी सुविधा की पूरी जिम्मेदारी है. अगर इस मामले में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उस पर जरूर कार्रवाई होगी.
आपको बता दें कि, भगवान काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी श्रद्धालुओं की अपार आस्था का केंद्र है. यहां हर रोज देश भर से बड़ी संख्या में भक्त भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार वाराणसी की छवि को धूमिल कर सकता है. पुलिस को ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटना चाहिए.