Skip to content

UPSC CSE Final Result 2025 जल्द होगा जारी,  upsc.gov.in पर ऐसे चेक करें कटऑफ और टॉपर लिस्ट

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है. लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह वो पल है, जिसका इंतजार पिछले एक साल से किया जा रहा है. प्रीलिम्स से लेकर मेन्स और फिर पर्सनैलिटी टेस्ट तक का लंबा सफर पूरा हो चुका है और अब सभी की नजर आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर टिकी है. वहीं आपको बता दें कि इस बार इंटरव्यू राउंड 5 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चला था. आमतौर पर आयोग इंटरव्यू खत्म होने के तीन से चार दिन के अंदर फाइनल रिजल्ट घोषित कर देता है. वहीं पिछले कुछ साल के नतीजे देखें तो मार्च के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिए जाते हैं. हालांकि रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर अभी कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है ‌

979 पदों पर होगा चयन 

सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आयोग ने कुल 979 रिक्तियां घोषित की है. फाइनल रिजल्ट के साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा समेत ग्रुप ए और ग्रुप बी की अलग-अलग सेवाओं के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश की जाएगी. इस बार इंटरव्यू में शामिल हुए 2,736 उम्मीदवार अपने परिणामों का इंतजार कर रहे है‌. यूपीएससी के लिए प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन होता है. इंटरव्यू राउंड कुल 275 अंकों का होता है और यही अंक अंतिम सूची में अहम भूमिका निभाते हैं.

ये भी पढ़ें-अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल

रिजल्ट के साथ क्या-क्या होगा जारी?

फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाता है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, ऑल इंडिया रैंक और उनके लिए सिफारिश की गई सेवाओं की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही मेरिट लिस्ट, टॉपर लिस्ट और अलग-अलग कैटेगरी की कट ऑफ भी जारी की जाएगी. उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक रिजल्ट के साथ नहीं आते बल्कि परिणाम घोषित होने के करीब 15 दिन बाद वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं. वहीं आयोग रिजर्व लिस्ट भी बनता है जिससे बाद में जारी हुए रिक्त पदों को भर जाता है. वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी मेडिकल रिपोर्ट ध्यान से देखनी होती है. अगर किसी को अनफिट घोषित किया जाता है तो उन्हें समय रहते सीमा के अंदर अपील दाखिल करनी होती है. यह प्रक्रिया डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के माध्यम से पूरी की जाती है. 

कैसे चेक करें यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट?

  • यूपीएससी का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाए. 
  • इसके बाद होम पेज पर What’s New सेक्शन में Final Result- Civil Services Examination 2025 पर क्लिक करें. 
  • अब रिजल्ट का पीडीएफ आपके सामने खुला जाएगा. 
  • इसमें आप अपना रोल नंबर या नाम सर्च कर रिजल्ट देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *