Skip to content

UP Weather: यूपी में बारिश के बाद मौसम सुहाना, आज नोएडा से लखनऊ तक क्या रहेगा हाल, जानें IMD अपडेट

उत्तर प्रदेश में मौसम बदला हुआ है, मंगलवार दोपहर के बाद नोएडा-गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों मे काले बादल छाने लगे और देर रात तक कहीं-कहीं हल्की बारिश की सिलसिला जारी रहा, जिससे तापमान में कम आई हैं, हालांकि बारिश की वजह से किसानों की फसलों को नुक़सान हुआ हैं. मौसम विभाग के मुताबिक़ आज 1 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा. कहीं कोई बारिश या आंधी का अलर्ट नहीं दिया गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक में बीते कुछ दिनों से जारी बूंदाबांदी के सिलसिले पर आज ब्रेक लग जाएगी. पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में आज मौसम शुष्क रहेगा, कहीं कोई बारिश का अनुमान नही हैं. सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के बाद छाए हुए हैं लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा. प्रदेश के सभी जनपद आज ग्रीन ज़ोन में बने हुए हैं. 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम 

गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन शुक्रवार 3 अप्रैल से फिर बारिश का दौर शुरु हो जाएगा. इस दौरान पश्चिमी यूपी के आगरा, मथुरा, अलीगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की बौछारें पढ़ने का अनुमान हैं. 4 अप्रैल को दोनों संभागों में बारिश होगी और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना हैं, 30-40 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

नोएडा से लखनऊ तक मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ में आज सुबह के समय काले घने बादल छाए हैं, कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. हालांकि दोपहर के बाद मौसम साफ़ हो जाएगा और धूप निकलेगी. लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा. वहीं वाराणसी और प्रयागराज में सुबह के समय आंशिक तौर पर बादल छाएं हैं. लेकिन, बारिश का अनुमान नहीं है. 

नोएडागाजियाबाद में मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदला और कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ. यूपी में बिन मौसम हुई बरसात ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है. किसानों की पकी फसल को आंधी बारिश की वजह से काफी नुक़सान हुआ है.  

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 6 अप्रैल से बारिश पर ब्रेक लग जाएगा. इसके बाद गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर देगी. इस बार अप्रैल से जून तक के महीने में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है. हालांकि अप्रैल महीने पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिखाई देगा, जिससे सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है लेकिन इसका तापमान पर ख़ास असर नहीं पड़ेगा. 

अमेठी में नाबालिग से रेप और धर्मांतरण का दबाव, अपहरण की कोशिश करते आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *