Skip to content

UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं. मार्च के पहले हफ्ते में ही पारा 35 डिग्री के पार चला गया है. सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. दिन की धूप अब लोगों को बेहद परेशान कर रही है. आने वाले दिनों में और बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती हैं यानी तापमान 40 डिग्री के आसपास तक जा सकता है. 

मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में आज शुक्रवार 6 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा. आसमान एकदम साफ़ रहेगा और दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी. दिन में ये धूप और तल्ख हो जाएगी. जिससे चुभन भरी गर्मी का एहसास होगा. प्रदेश के सभी जिले ग्रीन ज़ोन में रहेंगे, कहीं कोई बारिश या बादलों के आसार भी नहीं दिख रहे हैं. हालांकि आज से तेज सतही हवाओं का दौर थम जाएगा.

नोएडा-लखनऊ में भी बढ़ी गर्मी

राजधानी लखनऊ में आज भी धूप का दौर जारी रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसी तरह नोएडा और ग़ाज़ियाबाद का भी मौसम रहेगा. यहीं भी धूप की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यहां अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहेगा.

प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा बांदा

उत्तर प्रदेश में इन दिनों सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही हैं. मार्च महीने में ही अप्रैल और मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है. बीते 24 घंटों में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया हैं यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं आगरा, झांसी, हमीरपुर और उरई में भी पारा 33-35 डिग्री के बीच बना हुआ है जो सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. 

नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, प्रयागराज, चित्रकूट, औरैया, ललितपुर, वाराणसी और सुल्तानपुर में भी आज तेज धूप निकलने के आसार हैं. इन जिलों में आज अधिकत तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. वहीं अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, कानपुर में भी आसमान एकदम साफ़ और दिन में तेज धूप हो रही है. 

Barabanki News: क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *