Skip to content

UP Weather: आज नोएडा से लखनऊ और वाराणसी तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला थम गया है. लेकिन बारिश के बाद तापमान में कमी आई हैं और लोगों को तपती धूप से राहत मिली हैं. मौसम विभाग ने आज सोमवार 23 मार्च को प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम साफ रहने का भविष्यवाणी की है. सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्के बादल देखने को मिलेंगे लेकिन, दिन होते-होते धूप निकलेगी और मौसम शुष्क ही रहेगा.

यूपी में बीते तीन दिनों से जारी गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थम गया है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में आज मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान खिली-खिली धूप निकलेगी. कहीं कोई बारिश या अन्य चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं. 24 और 25 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा. 

नोएडा से लखनऊ-वाराणसी तक कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ की बात करें यहां आज दिनभर आंशिक तौर पर बादले छाए रहेंगे. लेकिन इस दौरान कहीं बारिश या आंधी के आसार नहीं हैं. आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी.  

वाराणसी में भी बीते 48 घंटे में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. धूप छांव के बीच देर शाम के बाद हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई. जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आई है. वाराणसी में भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. विशेषज्ञों का मानना है कि आमतौर पर मार्च के अंतिम सप्ताह में ठंड पूरी तरह जाने के बाद मौसम में इस प्रकार का परिवर्तन कम देखा जाता है. 

अब तेजी से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद अब तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिलेगा, अगले चार दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 7-10 डिग्री का उछाल आएगा जबकि पश्चिमी प्रदेश में 4-7 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. 

26 मार्च से एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता दिख रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश में बादलों की आवाजाही का दौर शुरु हो जाएगा. इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की बौछारें पड़ने के आसार है. हालांकि कहीं कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के सभी जिले ग्रीन ज़ोन में ही रहेंगे.

इनपुट- निशांत चतुर्वेदी

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *