Skip to content

UP Politics: आजम खान के जिले में बसपा से आए नेता को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी, क्या है रणनीति?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं का दलबदल शुरू हो गया है. इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी में रामपुर से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुरेन्द्र सागर हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. उनके साथ रामपुर और मुरादाबाद के कई नेताओं ने भी पार्टी ज्वाइन की थी. अब समाजवादी पार्टी ने 2 मार्च को सागर को प्रदेश सचिव बना दिया है. जिसके बाद उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का धन्यवाद देते हुए पार्टी के लिए मजबूती की बात कही है.

सुरेन्द्र सागर को प्रदेश सचिव बनने के बाद PDA समाज के लोगों में एक खुशी देखी जा रही है, और लगातार एक-एक कार्यकर्ता घर पहुंच कर प्रदेश सचिव को मुबारकबाद दे रहा है. प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर का कहना है कि समाजवादी पार्टी को रामपुर और प्रदेश में मजबूत करना मेरा पहला कर्तव्य होगा और आजम खान का नाम लेकर भी उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कानून के माध्यम से आजम खान को जल्द ही जेल से बाहर निकल जाएगा. जिससे हमारी समाजवादी पार्टी को जरूरत है और आजम खान आएंगे समाजवादी पार्टी को तो और संघर्ष समाजवादी पार्टी के लिए बढ़ेगा.

26 फरवरी को सपा में हुए थे शामिल

सपा प्रदेश सचिव नामित सुरेन्द्र सागर ने बताया देखिए 26 फरवरी में हम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब से मुलाकात के लिए लखनऊ गए थे. हमारे साथ में रामपुर और मुरादाबाद के PDA समाज के लोग थे जो राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब से मिलना चाहते थे, मुलाकात हुई और काफी बिंदुओं पर बात हुई और मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं और मुझे उन्होंने इस जिम्मेदारी से नवाजा है.

उन्होंने कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा जिस तरीके से उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है और पूरे जिले और प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा. मेरा यह प्रयास रहेगा की सभी जातियों को जोड़ा जाए और आने वाले 27 के चुनाव में हमारे विधायक जीत के आए फुल बहुमत से हमारी सरकार बन सके और यह हमारा लक्ष्य रहेगा.

आजम खान के जेल जाने से रामपुर में सपा कमजोर हुई- सागर

सुरेन्द्र सागर ने आजम खान को लेकर कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे हैं और अभी वर्तमान में आजम खान राष्ट्रीय महासचिव भी हैं. मौजूदा सरकार ने आजम खान पर बड़ा जुल्म किया है. झूठे मुकदमों में जेल में बंद किया है, बड़े लीडर के साथ इसमें कार्रवाई होती है तो पार्टी कमजोर होती है.

आने वाले समय में हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द ही कानून के माध्यम से आजम खान को जेल से बाहर निकल जाए जिससे आजम खान समाजवादी पार्टी के लिए और भी बेहतर तरीके से संघर्ष कर सकें. समाजवादी पार्टी को आजम खान की बहुत आवश्यकता है पूरे देश नहीं पूरे प्रदेश में आवश्यकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *