Skip to content

UP Holiday News: मार्च के आखिरी दिनों में स्कूल-बैंक की भरमार छुट्टियां, जानें कब-कब रहेंगे बंद

यूपी में मार्च के महीने में स्कूल और बैंक की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं. महीने के आखिरी 13 दिनों में बैंक और स्कूलों में 7 दिन की छुट्टी रहेगी. वहीं स्कूलों की बात करें तो इसी में रमजान का पवित्र महीना अब खत्म होने वाला है. इसके तुरंत बाद दुनियाभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. इसके अलावा मार्च में गुड़ी पड़वा, उगादी, हिंदू नववर्ष, नवरात्रि का पहला दिन जैसे त्योहार की भरमार आने वाली है. 

मार्च के महीने में 19 मार्च को गुड़ी पड़वा के अवसर पर यूपी में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे. 20 और 21 मार्च को अलविदा और ईद की छुट्टी की वजह से बैंकों के बंद रहने की संभावना है. हलांकि ईद की तारीख में चांद दिखने के साथ फेरबदल हो सकता है. अगर 21 में ईद मनाई जाएगी तो 20 तारीख को अलविदा जुमा होगा और 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. 

ईद के बाद कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक

ईद के त्योहार के बाद 22 मार्च को रविवार होने की वजह से स्कूल और बैंक बंद रहेंगे. 27 मार्च को राम नवमी की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं. वहीं 28 मार्च को महीना के चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं फिर 29 मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर बैंक और स्कूल बंद रहेंगे. 

छुट्टी के दिन काम करेंगी ऑनलाइन सेवाएं

मार्च के महीने में इतनी छुट्टी होने की वजह से लोगों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. हलांकि बैंक की शाखाएं बंद रहने के साथ ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं. लोग छुट्टी वाले दिन डिजिटल माध्यम से सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. वहीं यूपीआई के माध्यम से लोग आसानी से लेन-देन कर सकते हैं. 

प्वाइंटर्स में समझें छुट्टियों का कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *