उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से जुड़े एक कथित वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है, वीडियो के कारण समाज में एक टकराव की स्थिति सामने आ गई है. वीडियो में एक व्यक्ति, जिसे अरविंद शर्मा बताया जा रहा है, एक मुस्लिम बच्ची से जय श्रीराम बोलने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहा है.
हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं की गई है. लेकिन इस तरह की घटना में अरविंद शर्मा का नाम पहले भी शामिल रहा है.
पहले भी वायरल हो चुका है अरविंद शर्मा का नाम
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक यह वही अरविंद शर्मा हैं जिनका नाम इससे पहले भी एक अन्य वायरल वीडियो में सामने आया था. उस पुराने वीडियो में एक व्यक्ति को खाली मैदान में नमाज पढ़ते समय कथित रूप से मारते हुए दिखाया गया था. उस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया था और बाद में संबंधित व्यक्ति को अदालत से जमानत मिल गई थी. इस घटना को लेकर लोग
विभिन्न संगठनों की प्रतिक्रियाएं, जांच की मांग
नए वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग वीडियो की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं जबकि अन्य इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बता रहे हैं.
पुलिस का आधिकारिक बयान अभी नहीं, जांच जारी
पुलिस प्रशासन की ओर से इस नए वीडियो पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार वीडियो की सत्यता और समय-स्थान की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या जानकारी को साझा करने से बचें ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो. फिलहाल सभी की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं.