Skip to content

T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद हुए CM योगी, बोले- ‘आज फिर आसमान तिरंगा…’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप शानदार जीतने पर बधाई दी है.उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए सराहा और 145 करोड़ भारतीयों की जीत बताते हुए बधाई दी. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों की करारी शिकस्त दी है. भारतीय टीम शुरू से ही पूरे मैच में हावी रही और जीत के साथ अंत किया.

पूरे देश में भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाया जा रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी तरह से बधाई दी है. रविवार रात जीत के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बधाई पोस्ट किया. इसके साथ देशवासियों को भी बधाई दी.

सीएम योगी का पोस्ट

न्यूजीलैंड पर फाइनल में धमाकेदार जीत के बाद मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “जयतु भारतम्!  आज फिर आसमान ‘तिरंगा’ हो गया, 145 करोड़ भारत वासियों को हार्दिक बधाई! विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हृदयतल से अभिनंदन! #T20WorldCup2026final.” सीएम योगी का ये पोस्ट काफी वायरल है, हजारों रिपोस्ट के साथ ही बड़ी संख्या में कमेंट भी कर रहे हैं. उन्होंने भारतीय टीम को इस सन्देश के माध्यम से बधाई दी.

टीम इंडिया ने 96 रनों से हराया

इससे पहले फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शुरुआत ताबड़तोड़ की. दोनों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए. इशान किशन ने भी 54 रनों का योगदान दिया. इसके बाद स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर 19 ओवर में ही ढेर हो गयी. फाइनल मुकाबला 96 रनों से गंवा दिया.

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में शुरू से ही बढ़त बनाकर रखी और जीत से साथ अंत करते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा किया. मैन ऑफ़ द मैच का खिताब जसप्रीत बुमराह और मैन ऑफ़ द सीरिज का अवार्ड संजू सैमसन के नाम रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *